जिला गन्ना पदाधिकारी के पद पर चयनित हुए बलथर के श्रीराम सिंह!

सोनो प्रखंड के बलथर ग्राम निवासी श्रीराम सिंह का चयन जिला गन्ना पदाधिकारी के पद पर।
देर शाम बिहार सिविल सेवा के 64वीं बी पी एस सी का रिजल्ट जारी किया गया है।जिसमे सोनो प्रखंड के बलथर ग्राम निवासी श्रीकांत सिंह के छोटे पुत्र श्रीराम सिंह का चयन जिला गन्ना पदाधिकारी के पद पर चयन हुआ है।
श्रीराम वर्तमान समय मे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में बतौर सब ऑफिसर पद पर श्रीनगर में तैनात है।इसके पहले भी श्रीराम कई परीक्षाओं में सफलता हासिल की है परंतु अपने ही राज्य में सफलता पाकर बेहद खुश हैं।श्रीराम की सफलता से पूरे परिवार सहित समस्त बलथर गाँव में हर्ष का माहौल है।श्रीराम की मेहनत का लोहा उनके परिवार एवं ग्रामवासी इसलिए मानते है की सी आई एस फ़ की कड़ी ड्यूटी के दौरान भी समय निकाल कर पढ़ाई कर सफलता हासिल की है।श्रीराम की सफलता ऐसे सभी नवयुवकों के लिए प्रेरणा की बात है जो सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

यह ब्लॉग खोजें

Advertise under the article

पेज

Ads on article

Advertise in articles 1