कागेश्वर में जमीन विवाद की हिंसक झड़प ,,,पड़ोसी के धारदार हथियार के हमले में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

 पंकज कुमार सिंह                                      खैरा प्रखंड अंतर्गत कागेश्वर गांव में शुक्रवार सुबह 9:00 बजे दो पक्षों के मामूली जमीन विवाद  देखते ही देखते   हिंसक रूप ले लिया जिसमें रविंद्र यादव उम्र 52 गंभीर रूप से जख्मी हो गए !
  बीते गुरुवार को विट्ठल यादव एवं रविंद्र यादव के सम्मिलित जमीन की नापी, अमीन एवं गणमान्य ग्रामीणों के समक्ष की गई थी जमीन मांपी के दौरान पाया गया कि जमीन का कुछ हिस्सा बिट्ठल यादव जबरन दखल किए हुए हैं उपस्थित ग्रामीण एवं  अमीन के सामने दोनों पक्ष अपनी सहमति देकर मान चुके थे लेकिन आज तड़के सुबह रविंद्र यादव उक्त जमीन पर कुछ कार्य करने गया हुआ था इसी बीच दोनों पक्षों में कुछ कहासुनी हो गई विट्ठल यादव के साथ उनके पुत्र भी मौजूद थे बातों का सिलसिला धीरे-धीरे भयानक झगड़े का रूप ले लिया और अंधाधुंध लाठी एवं धारदार हथियार के प्रहार से दोनों पक्ष लहूलुहान हो गए रविंद्र यादव के सर में अधिक चोट लगने के कारण वह अचेत हो गए और वहीं गिर पड़े कुछ देर बाद रविंद्र यादव के भाई जो खेत पर काम कर रहे थे वह दौड़े-दौड़े घटनास्थल पर पहुंचे उन्होंने आनन-फानन में अपने भाई को लहूलुहान देख उसे जमुई सदर अस्पताल ले गया जहां डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज हेतु पटना रेफर किया परंतु रास्ते में घायल व्यक्ति की मौत हो गई मौके पर शोक संतप्त परिवार को ढांढस देने पहुंचे लोगों में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पारिवारिक लाभ योजना अंतर्गत ₹20000 के चेक प्रदान किए वही कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत पंचायत के मुखिया के द्वारा ₹3000 की नकद राशि प्रदान की गई इस घटना को लेकर आम जनता में जहां आक्रोश व्याप्त है वही पीड़ित परिवार में शोक की लहर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

यह ब्लॉग खोजें

Advertise under the article

पेज

Ads on article

Advertise in articles 1