कृपया ध्यान दें, योगी जी जमुई पधार रहे हैं!!


Photo credit:- Google

जमुई/विवेक दुबे:-

                      उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री एवं विश्वप्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर के महंत "योगी आदित्यनाथ" जी का जमुई आगमन 21अक्टुबर 2020को होने जा रहा है। 
           दरअसल योगी जी के जमुई आगमन का मकसद बिहार विधानसभा चुनाव के जमुई विधानसभा क्षेत्र की BJP उम्मीदवार "सुश्री श्रेयसी सिंह" का चुनावी प्रचार प्रसार है।
                श्रेयसी सिंह एक खिलाड़ी (निशानेबाज) हैं, जिन्होने भारत ही नहीं बल्कि पुरे विश्व भर में अपना परचम लहराया है। यही वजह है कि पुरा अंग क्षेत्र इन्हें 'गोल्डन गर्ल' के नाम से भी जानता है। श्रेयसी, भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व० दिग्विजय सिंह की सुपुत्री हैं।
        बिहार विधानसभा चुनाव 2020 से सुश्री ने अपना राजनीतिक करियर का आगाज किया है।अब देखना ये है कि गोल्डन गर्ल जमुई विधानसभा में कितना सटीक निशाना साध पाती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

यह ब्लॉग खोजें

Advertise under the article

पेज

Ads on article

Advertise in articles 1