17वीं विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद एक बार फिर से श्री नीतीश कुमार ही होंगे बिहार के मुख्यमंत्री।आज सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बीजेपी के तारकिशोर प्रसाद और नोनिया समाज की रेणु देवी डिप्टी सीएम होंगी।
शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के राजेंद्र मंडप में शाम 4:30 बजे आयोजित किया गया है। ऐसा माना जा रहा था कि उपमुख्यमंत्री पद पर फिर से सुशील कुमार मोदी ही रहेंगे, लेकिन इस बार बीजेपी ने सबको चौंकाते हुए और वरिष्ठ भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद को विधानमंडल का नेता चुन लिया। साथ ही उपनेता के रूप में अतिपिछड़ा नोनिया समाज की रेणु देवी भी डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगी।
0 टिप्पणियाँ