वर्तमान समय की सबसे बड़ी आपदा कोरोना जैसी महामारी के पहली लहर के वक्त से ही गरीबों और लाचारों को नवयुवक संघ संयोजक गौरव सिंह राठौड़ यथासंभव मदद करते आ रहे हैं. और फिलहाल झाझा में लंगर लगाकर लोगों की मदद कर रहे हैं. उन्होंने आज इंसानियत की एक और मिशाल पेश की है!
गौरव सिंह राठौड़ ने बताया कि आज स्टेशन प्रांगण में लंगर चलाने वक्त जो उन्होंने दृश्य देखा वह काफ़ी भयावाह था,मननपुर निवासी टेगा राम जो ट्रेन में सफाई का काम कर लोगों से भिक्षाटन कर अपना गुजर बसर करता है,दो दिन पूर्व वह झाझा आने के क्रम में ट्रेन से गिरकर घायल हो गया था,जो इलाज के अभाव में इधर उधर भटक रहा था लेकिन दुर्भाग्यवश इसका इलाज नहीं हो पाया. चूंकि एक तो कोरोना का भय और दुसरे में यह युवक थोड़ा मानसिक रूप से बिमार भी है, उन्होंने उसके दर्द को समझा एवं खाना खिलवाते हुए एक ग्रामीण चिकित्सक को बुलाकर समुचित इलाज और दवाई इन्हें मुहैया करा दिया है,इस युवक का एक हाथ आधा मांस उधड़ गया है. गौरव की इंसानियत और दरियादिली की लोग काफी सराहना कर हैं!
0 टिप्पणियाँ