------------------------------------
स्पाॅट नामांकन संबंधी सूचना
_______________________
महाविद्यालय में स्नातक खंड 1 सत्र- 2020-23 में स्पाॅट नामांकन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए छात्र -छात्राओं को निम्नलिखित निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।
( *1* ) वैसे छात्र जिन्होंने अभी तक स्नातक खंड 1 में नामांकन के लिए ऑनलाइन अप्लाई नहीं किया है, वैसे छात्र छात्राओं के लिए विश्वविद्यालय के द्वारा दिनांक *9/12 /2020* एवं *10/ 12 /2020* का तिथि घोषित की है ,उन्हें यह अंतिम मौका दिया जा रहा है। इस प्रक्रिया में छात्र ऑनलाइन आवेदन शुल्क ₹300 के साथ विषयों का विकल्प भरकर नामांकन की प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
( *2* )वैसे छात्र जिनका अभी तक स्नातक खंड 1 में नामांकन नहीं हुआ है, या वैसे छात्र जिनका नाम किसी मैरिट लिस्ट में आया था परंतु किसी कारणवश उन्होंने अभी तक नामांकन नहीं लिया है वैसे छात्र स्पाॅट नामांकन प्रक्रिया के तहत विश्वविद्यालय के नामांकन पोर्टल पर जाकर विश्वविद्यालय से जारी तिथि दिनांक *11/12 /2020* से *16/12/ 2020* तक रिक्त विषयों का विकल्प भरकर स्पाॅट नामांकन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं ,उन्हें किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना है।
0 टिप्पणियाँ